लायन्स व लायनेस क्लब जौनपुर गोमती ने आज रात से लग रहे लाॅकडाउन को ध्यान मे रखते हुए अपने सेवा को बरकरार रखते हुए राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन वृद्धाआश्रम प्रेमराजपुर पे आयोजित किया। वृद्धाआश्रम मे उपस्थित व्यक्तियो को इस दो दिन के लाॅकडाउन मे खाने की समस्या न हो इसलिए क्लब के व्दारा सम्पूर्ण राशन सामग्री दिया गया जिससे आटा,दाल, चावल, मसाले, बिस्कुट, पापड व सब्जियों मे आलू,प्याज,टमाटर व हरी सब्जियां दिया गया। उक्त अवसर पर आश्रम मे सावन के सुन्दर मौसम को देखते हुए निर्वतमान अध्यक्ष ला दिनेश श्रीवास्तव की अगुवाई में अध्यक्ष प्रतिमा गुप्ता व सचिव गौरव श्रीवास्तव ने सयुंक्त रूप से 21छायादार व फलदार पौधे लगा कर पौधारोपण किया गया। उक्त अवसर कोषाध्यक्ष सन्दीप जायसवाल,लायनेस अध्यक्ष प्रतिमा साहू, लायनेस सचिव सुनीता श्रीवास्तव, विभा श्रीवास्तव, गणेश साहू, रवि व गोविन्द आदि लोग उपस्थिति रहे।पूरे कार्यक्रम का संचालन मनीष गुप्ता ने किया संयोजक गौरव श्रीवास्तव रहे।
Don News Express Team). (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी यूपी प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755
0 Comments