Recent Tube

header ads

बरगद एक लगाइये,पीपल रोपें पाँच।घरघर नीम लगाइये,यही पुरातन साँच...Don News Express


बरगद एक लगाइये,पीपल रोपें पाँच।
घरघर नीम लगाइये,यही पुरातन साँच।।
यही पुरातन साँच,- आज सब मान रहे हैं।
भाग जाय प्रदूषण सभी अब जान रहे हैं।।
विश्वताप मिट जाये होय हर जन मन गदगद।
धरती पर त्रिदेव हैं- नीम पीपल और बरगद
*पीपल कार्बन डाई ऑक्साइड का 100% एबजार्बर है, बरगद 80% और नीम 75 %*
जब वायुमण्डल में रिफ्रेशर ही नही रहेगा तो गर्मी तो बढ़ेगी ही और जब गर्मी बढ़ेगी तो जल भाप बनकर उड़ेगा ही

हर 500 मीटर की दूरी पर एक पीपल का पेड़ लगाये तो आने वाले कुछ साल  बाद प्रदूषण मुक्त हिन्दुस्तान होगा उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंघानिया ने आज नईगंज मे पौधारोपन के दौरान कही। आज भाजपा के वरिस्ठ कार्यकर्ता जय प्रकाश गुप्ता ने नईगंज मे अभिषेक ब्रह्म जी के विद्यालय प्रांगण मे पेड़ लगाए। वृक्षारोपण के समय भाजपा के सुधांसु सिंह रोहित सिंह भारद्वाज सुरेश अस्थाना महेंद्र यादव सुमित श्रीवास्तव निखिल सिंह अजीत साहू प्रकाश प्रजापति सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments