ड्यूटी के दौरान एक्सीडेंट में बलिदान हुआ आर्मी का जवान
थानागद्दी, जौनपुर। चन्दवक थानान्तर्गत ग्राम रामगढ़ के आर्मी का जवान 22 वर्षीय संजय यादव पुत्र जवाहिर यादव ड्यूटी के दौरान एक एक्सीडेंट में मौत हो गयी। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं एक्सीडेंट में हुई जवान की मौत से गांव में हर कोई स्तब्ध है।
संजय यादव राजस्थान के जोधपुर में पोस्टिंग थी, वह अपने सीनियर अधिकारी को लेने के लिए प्रयागराज आए थे, बुधवार की शाम प्रयागराज से वापस राजस्थान जाते समय रास्ते में उनकी स्कारपियो का एक ट्रक से भीषण एक्सीडेंट हो गया जिसमें अधिकारी व जवान दोनों शहीद हो गये। वहां की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। संजय यादव तीन भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। इनसे बड़ा भाई भी कमलेश यादव भी देश सेवा के लिए आर्मी में जवान है और अम्बाला में पोस्टिंग है। पुत्र की मौत से परिवार में सभी लोग व्यथित है।
0 Comments