Recent Tube

header ads

बोलेरो सवार बदमाशों ने चालक से असलहा सटा कर लूटा ट्रक व नगदी।Don News Express


बोलेरो सवार बदमाशों ने चालक की कनपटी पर तमंचा सटाकर लूटा ट्रक चालक को अगवाकर नगदी सहित ट्रक लेकर हुए फरार ।            चालक को बन्धक बनाकर रायबरेली जौनपुर हाइवे पर जयपालपुर के निकट फेंका          मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर ।स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज जौनपुर मार्ग पर हसनपुर के निकट गुरुवार की रात्रि लगभग 2 बजे बोलेरो सवार असलहे से लैस आधा दर्जन बदमाशो ने ट्रक चालक की कनपटी पर तमंचा सटाकर चालक को अगवा कर , मोबाइल , 35 सौ रुपए नगदी व ट्रक लेकर फरार हो गए और चालक को बन्धक बनाकर बोलेरो से रायबरेली जौनपुर हाइवे पर जयपालपुर के निकट एक निर्जन स्थान पर सड़क के किनारे फेंक कर भाग गए । सुबह होने पर ट्रक चालक ने सड़क पर जाते हुए लोगो को आपबीती बताकर पुलिस को सूचना देते हुए ट्रक मालिक को ट्रक लूट की घटना से अवगत कराया । बताते है कि प्रयागराज जनपद के सोरांव थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय ट्रक चालक करीम खा गुरुवार की रात लगभग साढ़े बारह बजे ट्रक संख्या UP70 GT 2390 लेकर जौनपुर सामान लादने के लिए रवाना हुआ जैसे ही वह मुंगराबादशाहपुर के सीमावर्ती क्षेत्र हसनपुर के पास पहुचा पीछे से एक बोलेरो पर सवार 6 बदमाश असलहा लेकर ट्रक को ओवरटेक कर ट्रक के सामने बोलेरो खड़ी कर चालक के गेट की तरफ चढ़ कर चालक करीम की कनपटी पर तमंचा सटाकर ट्रक से उतार कर बोलेरो में बैठा लिए बोलेरो में बैठे दो बदमाश ट्रक लेकर चल दिए ,चालक करीम खा को रस्सी से बांध कर उसके जेब में रखा 35 सौ रुपए नगदी व मोबाइल छीन लिए , बदमाश पहले करीम को रानीगंज की तरफ ले गए फिर वहां से वापस जयपालपुर के निकट सड़क के किनारे एक निर्जन स्थान पर फेंक कर भाग गए । जनपद प्रयागराज के निवासी ट्रक मालिक फैयाज ने मुंगराबादशाहपुर पुलिस को घटना की लिखित तहरीर दी दिया है । घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह मुंगराबादशाहपुर थाने पर पहुँचकर ट्रक चालक से घटना की जानकारी हासिल कर ट्रक लुटेरों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । उन्होनें बताया कि टाटा मोटर्स के मुम्बई कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक फाइनेन्स था जिसकी कई किश्ते भी जमा नही हुई थी । फाइनेन्सर ने बताया कि मालिक फैजान फोन करने पर फोन भी नही उठाता था हो सकता है ट्रक को उसने स्वयं कही छिपाकर ट्रक लूट की कहानी बनाया हो । जिसकी गहराई से जॉच की जाएगी उसके बाद ही मामला समझ में आएगा ।

Post a Comment

0 Comments