थानागद्दी (जौनपुर)
केराकत कोतवाली क्षेत्र थानागद्दी पुलिस चौकी अंतर्गत मथुरापुर गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक किशोर की मौत हो गयी। किशोर अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।
जानकरी के अनुसार वृहस्पतिवार की रात तेज बिजली चमक के साथ लगातर हो रही बारिश के कारण कच्चा मकान गिर गया। मथुरापुर गांव में दीपचंद गुप्ता अपने परिवार के साथ सो रहा था।तभी अचानक घर की कच्ची दीवार गिर गयी। जिससे घर मे सो रहा इकलौता पुत्र 14वर्षीय पंकज गुप्ता मलबे में दब गया। स्वजन मलबे में दबे किशोर को आनन फानन में बाहर निकाले, लेकिन किशोर दम तोड़ चुका था। किशोर की माता भूलना देवी व बहनों का रोना धोना सुनकर गांव वाले इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थानागद्दी जलालपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।
0 Comments