पूर्व मंत्री जगदीश राय के नेतृत्व में सपाइयों ने घर घर बांटे आह्वान पत्र
धर्मापुर, जौनपुर।
पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय के नेतृत्व में शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने धर्मापुर ब्लाक के गजना, सेवईनाला, कर्मही और इमलो गांवों में घर घर जाकर पार्टी का आह्वान पत्र लोगों में बांटा। साथ ही लोगों में वर्तमान भाजपा सरकार की खामियां और पूर्व सपा सरकार की अच्छाइयों का बखान किया।
इस दौरान धर्मापुर ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम यादव, फौजी अनिल यादव, बड़ेलाल, अखिलेश, मया यादव, मंजेश यादव, नगीना यादव, राहुल कुमार, अशोक कुमार, मोनू यादव, राकेश यादव, आनंद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments