उत्तरप्रदेश के मानीय राज्यपाल द्वारा उत्तरप्रदेश लोकसेवा आयोग के माननीय सदस्य पद पर डॉ आरएन त्रिपाठी जी को नियुक्त किये जाने की हार्दिक बधाई। बहुत बहुत मुबारकबाद गुरु जी।आरएन त्रिपाठी लोक सेवा आयोग के सदस्य नामित
जौनपुर । राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आरएन त्रिपाठी को लोक सेवा आयोग का सदस्य नामित किया है । श्री त्रिपाठी इसके पहले उच्चतर सेवा आयोग के सदस्य थे। उनकी इस पद पर नियुक्ति से जनपद वासियों में हर्ष है। आर एन त्रिपाठी जनपद में ईमानदार आचरण और व्यवहार के दम पर समाज में अच्छी पकड़ रखते हैं। श्री त्रिपाठी की अब तक स्व लिखित 15 किताबें हैं , जिसमें 4 किताबों पर राज्य भाषा सम्मान मिला है । राजस्थान में प्रशासनिक पद पर तैनात रह चुके हैं , उनके अंदर 28 पीएचडी धारक हैं। उनके द्वारा 200 पेपर प्रकाशित हैं जिसमें 50 पेपर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हुए हैं। श्री त्रिपाठी बीएचयू मे एथोलॉजी के हेड भी रह चुके हैं।
0 Comments