जौनपुर। जनपद में कोरोना का प्रकोप रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। प्रवासी श्रमिकों के आने के बाद फिर से जिले में घर-घर सर्वे कराने की तैयारी है।
पोलियो की तर्ज पर दस दिन तक चलने वाले इस अभियान का माइक्रोप्लान तैयार कर ग्रामीण क्षेत्र के लिए 1236 और व शहरी इलाके में 68 टीमें गठित की जाएंगी। कोरोना के लक्षण वाले लोगों के साथ ही गंभीर व क्रानिक बीमारियों के मरीजों की भी सूची टीमें तैयार करेंगी। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से काफी हद तक संक्रमित मरीज चिन्हित कर लिए जाएंगे। वैश्विक महामारी के कारण जनपद में लाखों की संख्या में परदेसी व प्रवासी श्रमिक परिवार सहित विभिन्न महानगरों से आए हैं। परदेसियों के कारण जिला कोरोना पीड़ितों के मामले में पूर्वांचल में पहले पायदान पर है। इन संपर्क में आने वालों में भी संक्रमण फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार समय-समय पर परदेसियों को चिन्हित कर क्वारंटाइन करने व नमूना लेने का कार्य चल रहा था। बढ़ते खर्च के कारण सरकार ने तहसील स्तर पर स्थापित क्वारंटाइन सेंटरों को बंद कर दिया है। लोगों को होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी जा रही है। इतना ही नहीं स्कैनिग व जांच की प्रक्रिया भी बंद कर दी गई है। यह निर्णय तब लिया गया है जब जिले में पांच सौ से अधिक पॉजिटिव मिल चुके हैं, जबकि पूर्व में दहाई से नीचे के आंकड़े में पूरी सख्ती बरती जा रही थी।
स्वास्थ्य विभाग कोरोना पीड़ितों को चिन्हित करने के लिए नई पहल शुरू करने जा रहा है। सघन पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर टीमें घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। पांच जून से चलने वाले विशेष अभियान के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा है।
ग्रामीण व अर्बन क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें होंगी। टीम द्वारा सदस्यों के नाम व पता के साथ ही कोरोना के लक्षण वाले लोगों को चिन्हित किया जाएगा। टीम सर्वे में यह भी पता लगाएगी कि घर में कौन क्रानिक व अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित है। बोले सीएमओ जनपद में कोरोना की चेन बनने से रोकने के लिए संक्रमित लोगों को घर-घर जाकर टीमें चिन्हित करेंगी।

पांच जून से चलने वाले दस दिवसीय अभियान में प्रत्येक टीम एक दिन में 50-50 घरों का सर्वे करेगी। जनपदवासियों से आह्वान है कि वह इसमें अपना सहयोग दें ताकि कोरोना महामारी से नियंत्रण मिल सके। -डा.राकेश कुमार सीएमओ।Don News Express Team).         (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755