Recent Tube

header ads

पाकिस्तान( कराची): डिलीवरी बॉय को लूटने आए थे, लेकिन गले मिलकर गए चोर।Don News Express

पाकिस्तान :(करांची) कहते हैं ना दिल तो हर किसी के पास होता है। दिल है तो पिघलता भी है। हालांकि चोरों के बारे में ये कहा जाता है कि वो अपना काम पूरी शिद्दत से करते हैं। चोरी करनी है तो करनी है… चाहे कुछ भी हो जाए। मामला है पाकिस्तान के कराची का। यहां दरअसल चोर, चोरी करने गए थे। लेकिन उनका मन बदल गया। वो जिस बंदे का सामान चोरी करने गए थे। उसे गले से लगा लिया।हमारे सहयोगी ‘इंडिया टाइम्स‘ के मुताबिक, वीडियो की शुरुआत वहां से होती है जहां दो चोर लोग बाइक पर डिलीवरी बॉय के पास आते हैं। लोकल पाकिस्तानी रिपोर्ट के मुताबिक, चोर इस डिलीवरी बॉय का पैसा, मोबाइल फोन और बाकी कुछ सामान चुराने पहुंचे थे। लेकिन चोर उससे बात करने लग गए। और डिलीवरी बॉय बात करते-करते रो पड़ा।इसके बाद डिलीवरी बॉय को चोर ने गले लगाया। आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से चोर डिलीवरी बॉय को गले लगाता है और उससे बातचीत भी करता है। डिलीवरी बॉय अपने आंसूं भी पोछ रहा है। और इसके बाद चोर चले जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments