Recent Tube

header ads

जौनपुर:ईंटभट्ठा मजदूरों से भरी बस ट्रक से टकराई,बस चालक व खलासी सहित चार गम्भीर।Don News Express


ईंटभट्ठा मजदूरों से भरी बस ट्रक से टकराई
* बस चालक व खलासी सहित चार गम्भीर, दर्जन भर को मामूली चोटें

बख्शा(जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के सवंसा गाँव के समीप राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर ईंट भट्ठा मजदूरों को लेकर बरेली से नेवादा गया बिहार जा रही एक प्राइवेट बस एवं बालू लदी ट्रक में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गया। रविवार को करीब 11 बजे दिन में घटी घटना के बाद बस में सवार छोटे-छोटे बच्चों, महिलाओं में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में बस चालक व खलासी सहित चार लोगों को गंभीर चोटें आई। बस में सवार मामूली रूप से घायल चन्द्रशेखर ने बताया कि बस में सवार सभी मजदूर नेवादा गया बिहार के सिरदल्ला थाना क्षेत्र के निवासी है। ईंट भट्ठा बन्द हो जाने पर बरेली जनपद के गुलरिया महेश भठ्ठा मालिक हम मजदूरों को घर भेजने के लिए उक्त बस से शनिवार शाम चार बजे रवाना कर दिया। बस में बच्चों, महिलाओं सहित कुल 64 लोग सवार थे। घटनास्थल पर पहुँचे ही थे तभी अचानक तेज आवाज के साथ बस में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुँचे स्थानीय लोग मदद कर ही रहे थे तभी सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुँच गए। बस में फसें 32 वर्षीय चालक राकेश एवं 38 वर्षीय खलासी रवि निवासी बरेली एवं मजदूर 28 वर्ष संजय व 24 वर्षीय शिवनन्दन को निकाल कर एम्बुलेंस से नौपेड़वा सीएचसी भेज दिया गया। जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिलाअस्पताल भेज दिया। जबकि दर्जनभर लोगो को मामूली चोट रही। उधर दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
Don News Express Team).         (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755

Post a Comment

0 Comments