Recent Tube

header ads

जौनपुर इंस्टीट्यूट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न।Don News Express

जौनपुर इंस्टीट्यूट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
जौनपुर। नगर के जेसीज चौराहा के पास स्थित एक इंस्टीट्यूट कैम्पस में जौनपुर इंस्टीट्यूट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के वोकेशनल कोचिंग, वन डे कोचिंग, इन्डीविजुअल कोचिंग संस्थानों के निदेशकों ने चर्चा किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन जल्द ही संस्था निदेशकों के वर्तमान संकट का जिक्र करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगी। संस्था द्वारा मकान मालिक के बकाया भुगतान में उनसे रियायत के सन्दर्भ में पहल करनी होगी। किसी उचित सहमति न बन पाने की स्थिति में संगठन आर्थिक रूप से सहायता करेगा। इस दौरान निर्णय लिया गया कि लॉकडाउन के उपरांत संस्थानों को दोबारा सुचारू रूप से संचालित करवाने में संगठन संस्था निदेशकों के साथ खड़ा रहेगा। विद्यार्थियों, अभिभावकों में संस्था द्वारा सुचारू संचालन किये जाने का विश्वास स्थापित करने के उद्देश्य से संगठन सामूहिक रूप से अभियान चलायेगी। इस अवसर पर अफजल सिद्दीकी, भारत सिंह, सुशान्त चौबे, मो. शारिब, गोविन्द मिश्र, महफूज अली, धर्मेश यादव, नित्यानन्द पाण्डेय, मनोज सिंह, जय पाण्डेय, अभिषेक मौर्य, राजेश निगम, अमित सिंह, शिवेन्द्र सिंह, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
Don News Express Team).                 (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558



(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840


(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001


(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319

Post a Comment

0 Comments