Recent Tube

header ads

जौनपुर:गौराबादशाहपुर के व्यापारियों ने चाइना के राष्ट्रपति का पुतला फूंक किया प्रदर्शन।Don News Express

गौराबादशाहपुर के व्यापारियों ने चाइना के राष्ट्रपति का पुतला फूंक किया प्रदर्शन

◆चाइनीज सामान के बहिष्कार का लिया फैसला 

फैज अंसारी
धर्मापुर, जौनपुर।

चीन द्वारा भारतीय सैनिकों की धोखे से हत्या किए जाने से आक्रोशित गौराबादशाहपुर कस्बे के व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू व जिला महामंत्री आरिफ हबीब के निर्देशन में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने चाइनीज सामानों के बहिष्कार का निर्णय भी लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह ने कहा कि चीन ने हमारे सैनिकों के साथ जिस प्रकार अमानवीय और हिंसक बर्ताव किया उसका बदला लिया जाना चाहिए। 
   इस अवसर पर महामंत्री मो.इकराम अंसारी, आफताब आलम, सर्वेश अग्रहरि, सतीश साहू, गणेश साहू, राजन मिश्र, रामआसरे, शफीक, शोएब, सुरेंद्र, अंकित सिंह, अंतिम, पप्पू आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments