पूविवि--कर्मचारी संगठन ने कुलपति के कार्यकाल के जांच की मांग की-कुलसचिव समेत शासन को भेजा ज्ञापन (कुलपति का विवादों से हैं नाता) सरायख्खाजा जौनपुर।वीरबहादुर सिंह पूविवि के कुलपति डॉ प्रो राजाराम यादव के खिलाफ जांच की मांग विवि के कर्मचारी संघ ने की हैं।कुलपति के विवादित कार्यकाल पर गुरुवार को संघ के नेताओं की एक बैठक मे के ई प्रस्तावो पर चर्चा के बाद तीन वर्षों में की गई नियुक्ति तथा नये भवनों के निर्माण व अन्य कई अहम फैसले की जांच का फैसला किया गया है। बताया गया है कि पिछले सप्ताह में कुलपति प्रो राजाराम यादव के खिलाफ जांच की मांग कांग्रेस के तथा अन्य छात्रों के संगठनों ने की थी जिसपर राजभवन एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री दिनेश शर्मा ने संज्ञान में लेते हुए कुलपति को फटकारते हुए सभी न ई नियुक्ति यों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया। विवादों से घिरे कुलपति को तगडा झटका तब लगा जब कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल लम्बी छुट्टी पर चले गए। कुलपति ने विवि में विवादों में पहले से ही घिरे अपने खासमखाश प्रो बीबी तिवारी को कार्यवाहक कुलसचिव बना दिया। विवि कर्मचारी संघ ने बैठक मे कुलपति के तीन वर्षों के कार्यकाल पर असंतोष व्यक्त किया तथा समूचे कार्यो एवं विवि में अपने खासमखाश लोगों को नियुक्ति व भवन निर्माण तथा राजशाही खर्चों एवं विवि में नये वाहनों की खरीद की जांच की मांग की है इस सम्बंध में राज्यपाल तथा उच्च शिक्षा मंत्री समेत कार्यवाहक कुलसचिव प्रो बीबी तिवारी को पत्रक सौंपा है।बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह उपाध्यक्ष राम जश मिश्र महामंत्री स्वतन्त्र कुमार रमेश सिंह कुवर भरत दिलगीर हसन आदि लोगों ने भाग लिया।बैठक मे यह भी तय किया गया है कि यदि कुलपति विवि के हितों के खिलाफ काम किये तो विवि कर्मचारी संघ बैठने नही देगा।
Don News Express Team). (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558,7985114801
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319
0 Comments