भदेठी कांड-जौनपुर की गंगा जमुनी संस्कृति के साथ किया गया खिलवाड़,दोषी बचना नही चाहिये और निर्दोष फसना नही चाहिये-डा0सिद्धार्थ
जौनपुर सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बदेठी गांव में पहुंचे वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर लाल बहादुर सिद्धार्थ के कर्मचारियों के साथ बदेठी गांव पहुंचे जहां उन्होंने प्रत्येक पीड़ित परिवार के लोगों के साथ बारी-बारी से उनका दुख-दर्द जाना और कहा कि अनुसूचित जाति एक विशेष वर्ग के बीच संघर्ष में गंगा जमुनी तहजीब के साथ खिलवाड़ किया है इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है उन्होंने आगे कहा कि जौनपुर हमेशा से गंगा जमुनी तहजीब रही है,जब हिंदू को खून की जरूरत पड़ी तो मुसलमान ने दिया है मुसलमान को जरूरत पड़ी है तो हिंदुओं ने दिया है ऐसे में इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है,डा0सिद्धार्थ ने आरोपियों पर कार्यवाही के साथ ही बेगुनाहों को छोड़ने की मांग करते हुए कहा कि इस घटना की न्यायिक जांच होते ही हकीकत सामने आ जायेगी।
इस अवसर पर उन्होंने सभी पीड़ित परिवार को भारी भरकम आटा, चावल,नमक,प्याज, तेल, सब्जी,मसाला आदि का पैकेट एव एक एक सेट कपड़ा भी दिया और सभी आश्वासन दिया कि आगे भी हमारे स्तर से आप लोगों को जो भी जरूरत होगी उसे पूरा किया जाएगा,पीड़ित परिवार के लिए हमारा दरवाजा सदैव खुला रहता है,उन्होंने हमले में सभी घायलों का निःशुल्क इलाज करने की बात कहकर सभी के दिलों को खुश कर दिया,इस अवसर पर डॉ0राजेंद्र प्रसाद,डा0विनोद, शोभनाथ,राजनाथ यादव,पोरस, धमेंद्र,अच्छेलाल, रामकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे. Don News Express Team). (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319


0 Comments