अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की पूर्व संध्या पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। "इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है - ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग:डॉ हरेंद्र प्रताप सिंह
जफराबाद के भाजपा विधायक डॉ हरेंद्र प्रताप सिंह ने आज सभी से अपील की इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने घर पर, अपने परिवारजनों के साथ योग करें। जो भाई-बंधु योग नहीं करते हैं, वह भी इस बार योग के अभ्यास की जानकारी लें और योग करें।
उन्होंने कहा की वर्तमान में कोरोना वायरस से जनित परिस्थितियों से उबरने और उभरने के लिए यह अत्यावश्यक है कि हमारा स्वास्थ्य उत्तम रहे, हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बलवान हो। जिसके लिए योग महत्वपूर्ण है। भारत में योग, युगों से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और स्वस्थ जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करता आ रहा है ।
योगाभ्यास, शारीरिक और मानसिक स्थायित्व लाने की क्षमता प्रदान करता है। वर्तमान परिस्थितियों में शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ होना आवश्यक है। योग में चिकित्सकीय गुण विद्यमान हैं। योग मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से लाभदायक है।
आज सम्पूर्ण आधुनिक विश्व को जीवन शैली विकारों की महामारी का सामना करना पड़ रहा है। हमें, इन विकारों के उपचार के लिए स्वयं भी जागरूक होना है और भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर, स्वस्थ जीवन के आधार रुपी 'योग' के प्रति अन्य लोगों को भी प्रेरित और जागरूक करें।
योग, निरोगी जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। सुखमय जीवन के लिए भारतीय संस्कृति के अनुसार समग्र जीवन शैली को अपनाएं और उचित आचार, विचार, आहार और विहार का अनिवार्य रूप से पालन करें।Don News Express Team). (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755
0 Comments