*थाना सरायख्वाजा जौनपुर*
*जौनपुर पुलिस के दबाव के चलते भदेठी घटना में वांछित, 5000/- रुपये के इनामिया 02 अभियुक्तों ने किया माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण* -
आज दिनांक 19.06.2020 को पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जौनपुर पुलिस को बडी सफलता मिली, जनपदीय पुलिस के दबाब के चलते ग्राम भदेठी घटना में वांछित,5000/-रु के इनामिया 02 अभियुक्तों ने मा0 न्यायलय में आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय दिनांक 09.06.2020 को थाना सरायख्वाजा अन्तर्गत ग्राम भदेठी में घटित घटना में सम्मिलित अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर रुख अपनाते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कई टीमें गठित की गई थी, जिनके द्वारा अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। दिनांक 12.06.2020 को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 5000-5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया व दिनांक 16.06.2020 को आफताब आलम पुत्र एकलाख निवासी भदेठी थाना सरायख्वाजा जौनपुर आदि 37 नफर के विरुद्ध गैगेस्टर की गयी । पुलिस के लगातार दबाव के चलते 06 अभियुक्तों ने दिनांक 18.06.2020 को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। आज दिनांक- 19.06.2020 को 02 अभियुक्तों ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। अब तक घटना में शामिल 48 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य की तलाश हेतु सम्भावित ठिकानों पर दबिस दी जा रही है।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0स0-154/20 धारा-147,148,149,323,504,506,34,307,427,429,452,436,188,269 भादवि, 7CLA ACT, 3(2)एससी एसटी एक्ट, 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 3 माहामारी अधिनियम, 51 आपदा प्रबन्धन अधिनियम।
*अभियुक्तों का विवरण-*
1. आसिफ पुत्र इरशाद निवासी ग्राम भदेठी थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
2. वसीम पुत्र कमरुद्दीन निवासी ग्राम भदेठी थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
0 Comments