अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
सुइथाकला।सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी राकेश (30) पुत्र रामअवतार बिन्द बुधवार की रात10बजे कहीं से घर लौट रहा था। गांव के पास सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आकर गम्भीर रूप जख्मी हो गया और घटनास्थल पर हीं उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हीं थाना प्रभारी पंकज पाण्डेय मय फोर्स मौके पर पहुंच गये और शव को कब्जे में लिया। मौत की खबर लगते हीं परिवार में कोहराम मच गया।मृत युवक पेशे से ट्रक चालक था और कुछ दिन पहले हीं घर आया था। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत शव को अन्त्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।

(Don News Express Team). (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319
0 Comments