Recent Tube

header ads

जौनपुर:स्वयंसेविकाओं ने मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि।Don News Express

स्वयंसेविकाओं ने मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

धर्मापुर, जौनपुर।

कुटीर पीजी.कालेज चक्के जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेविकाओं ने गलवान में चीनी हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों को  डाक्टर श्रीनिवास तिवारी कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के नेतृत्व में कैन्डिल मार्च हंडिया बाबा स्थल से  निकालकर बैंक, पोस्ट आफिस होते हुए कालेज पहुंचकर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।साथ ही चीनी सामानों के बहिष्कार के लिए नारे लगाए और पोस्टर से लोगों को जागरूक किया।अंत में सोसल डिसटेनसिग का पालन करते हुए प्राचार्य डॉ कृष्णदेव चौबे ने शोक प्रस्ताव पढ़ा और सभी लोगों ने मौन धारण कर वीर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। सभा में कृष्णा मिश्रा, उपेन्द्र दूबे, सुनील ,हितेंद्र दूबे,सतिराम यादव , शिवानी दूबे, श्रृष्टि दूबे, प्रतीक्षा चौबे, रीना यादव, कोमल चौरसिया, मधु उपाध्याय,अच्छिता मौर्या ,काजल गुप्ता, संजना मिश्रा, स्मृति पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments