सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सम्बन्धित विभाग सुरक्षा सम्बन्धी
कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
एनएचएआई द्वारा वर्ष 2016 में चिन्हित ब्लैक स्पाॅट का कार्य पूर्ण न होने पर असंतोष,
एनएचएआई अवशेष 40 ब्लैक स्पाॅट में दीर्घकालिक सुधार कार्य अक्टूबर, 2020 तक तथा अवशेष
19 ब्लैक स्पाॅट का कार्य जुलाई, 2021 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करायें: राजेन्द्र कुमार तिवारी
मुख्य सचिव ने रोड़ सेफ्टी कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने हेतु
परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार पत्र लिखकर अनुरोध करने हेतु दिये निर्देश
दीर्घकालिक सुधार कार्यों को समयावधि में पूर्ण कराने हेतु त्रैमासिक टाइम लाइन
निर्धारित कर नियमित अनुश्रवण किया जाये: राजेन्द्र कुमार तिवारी
सड़को के किनारे अनाधिकृत रूप से संचालित ढाबों को हटाने हेतु
वैधानिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस की सहायता से सुनिश्चित की जाये: मुख्य सचिव
सड़क के साथ मार्गस्थ सुविधाओं का कार्य पूर्ण न किये जाने पर सम्बन्धित
कार्यदायी संस्था पर अर्थदण्ड लगाने का प्रावधान किया जाये: राजेन्द्र कुमार तिवारी
एक्सप्रेस-वे की भांति दो टोल बूथों के मध्य एक समय सीमा निर्धारित कर
निर्धारित समय से पहले पहुंचने पर सम्बन्धित का चालान किया जाये: मुख्य सचिव
सड़क सुरक्षा की उच्च स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
0 Comments