जौनपुर समाजवादी पार्टी के युवा नेता जावेद सिद्दीकी और चार अन्य लोगों को आज एडीजे कोर्ट के (एससीएसटी )मामले में जमानत दे दी लेकिन उनके ऊपर आगजनी, तोड़फोड़, और गैंगस्टर जैसी गंभीर धाराएं लगी होने के कारण फिलहाल वे जेल में ही रहेंगे।गौरतलब है कि 9 जून को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भरेठी गांव में बच्चों के बीच विवाद के बाद दलित परिवारों के घरों में आगजनी की घटना और तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 37 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसमें सपा के युवा नेता जावेद सिद्दीकी उनके परिवार के लोगों के साथ गांव के अन्य लोग भी मौजूद थे।इस मामले का खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया था और आरोपियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए गैंगस्टर एक्ट पर रासुका लगाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने जावेद सिद्दीकी सहित अन्य ऊपर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया था फिलहाल उन्हें जो जमानत मिली है वह केवल एससी एसटी में ही मिली है जबकि अन्य मामलों की याचिका अभी भी विचाराधीन है और सभी आरोपी फिलहाल अभी जेल में ही रहेंगे।
Don News Express Team). (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319
0 Comments