Recent Tube

header ads

जौनपुर:मीट,मछली व मुर्गा व्यवसाय को खोलने की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन।Don News Express


मीट, मछली व मुर्गा व्यवसाय को खोलने की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल के निर्देशन एवं युवा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह से मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा है कि कोविड 19 वैश्विक महामारी के 86 दिन हो गये हैं। तभी से मीट, मछली व मुर्गा व्यवसायियों ने अपने दुकानों को बंदकर जिला प्रशासन व सरकार का सहयोग कर रहा है। उक्त व्यापारी आर्थिक दुश्वारियों का सामना करता चला आ रहा है। इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए सरकार द्वारा जारी बचाव के तरीकों को अपनाते हुए व्यवसाय को बन्द करना भी आवश्यक था। मीट, मछली व मुर्गा व्यवसायियों ने तमाम संकट का सामना कते हुए लॉकडाउन का पूर्णतः पालन किया है। व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने मीट, मछली, मुर्गा व्यवसाय खोलने की मांग किया है। युवा जिलाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि व्यवसायियों की आर्थिक दशा बद से बदतर हो गई है। अगर मीट, मछली व मुर्गा व्यवसाय को नहीं खोला गया तो व्यापार मण्डल सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने का बाध्य होगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमित निगम, रेयाजुद्दीन अल्वी, शमीम अहमद, जिला सचिव कुंवर अरविन्द सिंह, मो. शहजादे, मो. आसिफ आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments