जौनपुर: जब अंतिम सस्कार के वक्त मुर्दे की चलने लगीं सांसें, उसके बाद लोग जोर जोर से रोने लगे
- Last updated: Thu, 18 Jun 2020 03:20:25

जौनपुर। मुर्दा घाट पर एक ऐसा वाकया सामने आया कि रोते उदास चेहरों पर अचानक खुशी आ गई। और वो सभी एक दूसरे से पूछने लगे जो हम देख रहे हैं क्या वो हकीकत है। तो दूसरा व्यक्ति भी आश्चर्य चकित हो सिर हिलाते हुए कहता है सब भगवान की लीला है। जी... बात हो रही है यूपी के जौनपुर शहर की। जहां चिता पर लेटे मुर्दें का शरीर हिलने लगा और सांसें चलने लगीं। यह देखकर अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने वाले लोग आनन-फानन में उठाकर नगर के अटाला मस्जिद के पास ले गये। लेकिन थोड़ी देर बाद वह फिर मर गया। यह घटना जिले के लाइन बाजार थानाक्षेत्र के पंचहटिया स्थित रामघाट की है। ग्रामप्रधान माला सिंह ने बताया कि सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के सिद्दीकपुर निवासी किशोर सौरभ के पुत्र राम आसरे को शौचालय में सांप ने काट लिया। जिससे वह मौके पर अचेत हो गया। परिजन अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसका दाह संस्कार करने पंचहटिया स्थित रामघाट पहुंचे। लेकिन चिता सजाकर जैसे ही अग्नि देने की बारी आई, किशोर का शरीर हिलने लगा। लेकिन बाद वह फिर से मर गया।
0 Comments