Recent Tube

header ads

शिक्षक भर्ती:एसटीएफ ने जौनपुर में फिर की छापेमारी दो को पूछताछ के लिए उठाया।Don News Express

एसटीएफ ने जौनपुर में फिर की छापेमारी दो को पूछताछ के लिए उठाया ।             जौनपुर। अनामिका शुक्ला के नाम से प्रदेश स्तर पर 25 जिलों में चल रहे फर्जीवाड़े के बड़े गैंग के खुलासे के बाद एसटीएफ लखनऊ ने गुरुवार को जौनपुर के दो प्रमुख ठिकानों पर जबरदस्त छापेमारी की । जिले के खुटहन थाना क्षेत्र  में हुई छापेमारी में टीम ने   दीप्ति सिंह के मकान मालिक वह गिरोह से जुड़े एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए  उठाया है। खुटहन के भारतीय स्टेट बैंक  और काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में दीप्ति सिंह द्वारा किए गए लेनदेन का रिकॉर्ड भी तलब किया। एसटीएफ और डीआईओएस प्रवीण मणि त्रिपाठी की कार्रवाई के बाद दीप्ति सिंह पुत्री सुरेश चन्द निवासी  जनपद मैनपुरी ग्राम भैंसरोली थाना भोगांव के फर्जी नामों से खुले खाते को शाखा प्रबंधक ने सीज कर दिया है।  एसटीएफ की इस कार्यवाही से जिले में जबरदस्त हड़कम्प मचा है । अभी पिछले 15 जून को एसटीएफ ने  जौनपुर में छापेमारी करके  बीएसए कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक आनंद सिंह पुत्र राम समुझ सिंह निवासी थाना लाईन बाजार  उठा लिया था । सूत्रों का कहना है कि एसटीएफ अभी इस फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में बेसिक शिक्षा विभाग के कुछ चुनिंदा बाबुओं को उठा सकती है।.                                 Don News Express Team).                 (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558



(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840


(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001


(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319

Post a Comment

0 Comments