Recent Tube

header ads

पूर्वाचल विश्विद्यालय:बगैर मास्क एवं सैनिटाइजर के परीक्षा केन्द्रों पर घुस नहीं पायेगे परीक्षार्थी: उच्च शिक्षा सचिव।Don News Express

पूविवि-बगैर मास्क एवं सैनिटाइजर के परीक्षा केन्द्रों पर घुस नहीं पायेगे परीक्षार्थी--(उच्च शिक्षा सचिव का कुलपति को निर्देश)।        सरायख्खाजा जौनपुर।कोविड19 कोरोनावायरस महामारी के कारण विवि तथा महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं सरकार ने स्थिगित कर दिया था।राज्य सरकार ने पूविवि कुलपति को भेजें अपने आदेशों में कहा है कि इस बार विवि की समेस्टर परीक्षाओं तथा कालेजों की वार्षिक परीक्षाओं में छात्र तथा शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर तब तक प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी जब तक फेश मास्क व सैनिटाइजर न हो। इस सम्बंध में शुक्रवार को उप्र सरकार की उच्च  शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव मोनिका एस गर्ग ने पूविव कुलपति को भेजें अपने आदेशों में नियमों का पालन का आदेश दिया है।              ज्ञातब्य है कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष विवि की समेस्टर परीक्षा व महाविद्यालय के छात्रों के वार्षिक परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थी। लेकिन राज्य सरकार ने बीएड प्रवेश परीक्षा आगामी जुलाई में तथा सेमेस्टर व कालेजों की वार्षिक परीक्षाओं को30 जून के बाद कराने का निर्देश दिया है। भारत सरकार के गृहमंत्रालय के आदेश के क्रम में राज्य सरकार ने पत्र जारी कर कहा है कि विवि की समेस्टर परीक्षाओं तथा कालेजों की वार्षिक परीक्षाओं को जून के बाद ही कराया जाय।उच्च शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव मोनिका एस गर्ग ने भेजें अपने आदेशों में नियमों का कठोरता से पालन करने का आदेश निर्देश कुलपति को दिया है।राज्य सरकार ने कोविड19 के कारण बीएड प्रवेश परीक्षा तथा कालेजों के परीक्षा केन्द्रों में इजाफा करने के भी बात की है।उच्च शिक्षा सचिव ने पत्र में कहा है कि बग़ैर मास्क के परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश नहीं होंगे एवं परीक्षा केन्द्रों पर सोसलडिस्टेशिग के विशेष खयाल रखना जरूरी होगा तथा सैनिटाइजर के बिना प्रवेश नहीं करेगा।सभी परीक्षा केन्द्रों पर तापमान मापने के लिए थर्मामीटर आवश्यक होगा। कुलपति ने राज्य सरकार के परिपत्र मिलने के बाद कालेजों के प्रार्चायो प्रबंधको समेत बीएड प्रवेश परीक्षा सम्बन्धित संस्थानों को इस आदेशों के विषय में पत्र जारी करने का काम शुरू कर दिया है

Post a Comment

0 Comments