Recent Tube

header ads

सैनिकों का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय:फ़ादर पी.विक्टर।Don News Express

सैनिकों का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय:फ़ादर पी.विक्टर।Don News Express

सेना अधिकारी ए.पीटर को दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर।

सेंट जॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर के प्रांगण में प्रधानाचार्य के पिता ए. विक्टर की 40 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। फादर पी.पीटर के पिता भारतीय सेना में संचार प्रणाली में अधिकारी थे। उन्होंने 1971 में भारत-पाक युद्ध में देश की सेवा की थी।आपको देश सेवा के लिए कई मेडल भी मिले थे।

उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एक सैन्य अधिकारी होने के कारण उनके लिए देश पहले स्थान पर था।वे अनुशासन प्रिय व्यक्ति थे।परिवार में भी अनुशासन पसन्द करते थे।1980 में 58 वर्ष की आयु में आपने इस असार संसार को त्याग दिया। उन्होंने कहा कि सैनिकों का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय है।उनसे लोगों को सीख लेने की जरूरत है।इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने अपने विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एवं गरीबों को भोजन कराया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक प्रेमशंकर यादव,अरविंद मिश्र,रामजी तिवारी आदि उपस्थित ने उपस्थित होकर स्व.ए पीटर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post a Comment

0 Comments