Recent Tube

header ads

20 के बदले 43 का आंकड़ा भारतीय सेना का पराक्रम:अशोक सिंह Don News Express

20 के बदले 43 का आंकड़ा भारतीय सेना का पराक्रम- अशोक सिंह    जौनपुर : धोखेबाज चीन द्वारा सीमा पर हुए  हमले में जहां हमारे 20 सैनिक शहीद हुए वहीं भारतीय सेना ने अपना पराक्रम दिखाते हुए 43 चीनी सैनिकों को मार गिराए। यह हमारी सीमा के रखवालों का 'जैसे को तैसा'  जवाब देने की ताकत का नमूना है ।इसके लिए सैनिकों को हम नमन करते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के उस आदेश की भी सराहना करते हैं कि सरकार ने सैनिकों के पूरी छूट देते हुए उनके हाथ खुले रखे। उक्त उद्गार वरिष्ठ राजनेता और समाज सेवक अशोक सिंह ने व्यक्त किया।  वह जनपद के विभिन्न ठिकानों पर लॉकडाउन प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए थे । उन्होंने कहा कि अब सरकार ने लॉकडाउन जारी रखने और अनलॉक -१ शुरू करने की जो एक दूरदर्शी रणनीति शुरू की है उसका पालन हम सबको करना चाहिए । ताकि कोरोना को भगाया जा सके। इस अवसर पर अशोक सिंह के साथ सत्येंद्र सिंह, प्रदीप यादव, ओम प्रकाश उपाध्याय ,आजम शेख आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments