Recent Tube

header ads

जौनपुर में कोरोना का कहर जारी 12 लोगो की रिपोर्ट आयी पॉज़िटिव।Don News Express

जौनपुर में आठ महिलाओं समेत 12 नए कोरोना मरीज़

जौनपुर में आठ महिलाओं समेत 12 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

जौनपुर जिले में शुक्रवार को आठ महिलाओं समेत कोरोना के 12 नए मरीज मिले। इसमें आठ स्थानीय हैं, जबकि चार मुंबई से आए हैं। पीड़ितों में डोभी ब्लाक के मंदूपुर गांव के एक ही परिवार की चार सदस्य हैं। चार प्रवासी मरीजों में दो मुफ्तीगंज और एक-एक खुटहन व बदलापुर ब्लाक के हैं। शुक्रवार को 42 मरीज स्वस्थ हुए। डीएम ने पुष्टि की है।  इसमें मां-बेटी और दो चचेरी बहन हैं। परिवार के दो सदस्य मुंबई से आए थे। उनके संपर्क में आने के कारण चारों कोरोना से संक्रमित हुए। कोरोना से संक्रमित मिले बदलापुर तहसील के लेखपाल की भाभी और मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जबकि शाहगंज का एक सफाईकर्मी भी कोरोना से पॉजिटिव मिला है। डोभी ब्लाक के तरांव गांव की वृद्धा भी कोरोना मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुई हैं।

Post a Comment

0 Comments