*जौनपुर: सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने मिशन शक्ति के तहत किया जागरूकता,*
जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने मिशन शक्ति के तहत आज सिद्दिकपुर कांशीराम आवासीय कॉलोनी प्रांगण में महिला एवं बाल सुरक्षा विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया साथ ही महिलाओं एवं किशोरियों को सेनेटरी पैड के उपयोग के प्रति प्रेरित करते हुए फ्री सेनेटरी पैड नैपकिन का वितरण भी किया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के साथ-साथ घरेलू हिंसा के रोकथाम हेतु पुलिस हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि कोई भी महिला व लड़की अपने साथ मारपीट, घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, राह चलते छेड़खानी, बलात्कार, दहेज उत्पीड़न जैसे अपराध होने पर इस नंबर की सहायता से शिकायत कर सकती हैं।
जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह ने उपस्थित छोटी बच्चियों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा गुड टच व बैड टच के बारे में विस्तार से समझाया तथा बच्चियों को साहसी बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम संयोजक विजयलक्ष्मी यादव एवं तसनीम जैदी ने "शर्म छोड़ो चुप्पी तोड़ो" अभियान के तहत माहवारी के दिनों में साफ-सफाई रखने तथा सेनेटरी पैड के इस्तेमाल से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया।
0 Comments