तिलकधारी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की तिथि को मांग को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा आज लगातार तीसरे दिन छात्र नेता रजनीश मिश्रा ने छात्र नेताओं के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा और कॉलेज परिसर में प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किये और कालेज कैम्पस में ही छात्र नेता चुनाव की तिथि को मांग को लेकर धरने पर ही बैठ गए और कालेज प्रशासन के मुर्दाबाद के नारे भी लगातें रहे इस दौरान पुलिस प्रशासन कालेज परिसर में पहुंचकर धरनारत छात्र नेताओं को खदेड़ कर धरने को समाप्त करवाया धरने के दौरान छात्र नेता रजनीश मिश्रा ने प्राचार्य पर आरोप लगाया कि जानबूझकर चुनाव की तिथि घोषित नहीं कर रहे पिछले तीन दिनों से लगातार छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है लेकिन कालेज के प्राचार्य अपनी दबंगई दिखाकर छात्र संघ का चुनाव नहीं कराना चाहते यदी ऐसे ही प्राचार्य अपने जीद पर अड़े रहे तो हमलोग कालेज परिसर में ही प्राचार्य का पुतला फूंककर विरोध करेंगे , प्राचार्य छात्र संघ चुनाव न कराकर कालेज में तानाशाही और अराजकता और छात्रों में भय का माहौल दिखाना चाहते हैं लेकिन हम छात्र लोग डरने वाले नहीं हैं चुनाव की तिथि के लिए हमलोग आक्रामक रुख भी अख्तियार कर सकते हैं यदी जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होती है तो छात्र नेता विशाल यादव ने कहा कि जल्द ही छात्र प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल महोदय से मिलकर छात्र संघ चुनाव तिथि की मांग करेंगे प्रदर्शन में छात्र नेता विशाल यादव, अमित शुक्ला, धीरज यादव देव, निखिल,निरज, सुरज यादव,अर्पित रहे
0 Comments