Recent Tube

header ads

विधायक रमेश मिश्रा ने किया अटल मनरेगा पार्क का उद्घाटन।Don News Express

विधायक ने किया अटल मनरेगा पार्क का उद्घाटन।

लालगंज, लक्ष्छीपट्टी, कैथोरा गांव में लगाया जन चौपाल।

सिंगरामऊ-
क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने गुरुवार को खानपुर के केवटली खुर्द गांव में अटल मनरेगा पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जन चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि महानगरों की तरह ही अब गांवों में भी सुंदर व बेहतर पार्क बन रहे हैं। और क्यारियों में रंग-बिरंगे फूल के पौधे और मखमली घास लगाई गई है। बच्चों के लिए खेलकूद और बुजर्गों के लिए योग स्थल है। उन्होंने कहा कि अब गांव भी शहर से कम नहीं है। इसके पूर्व उन्होंने लालगंज, लक्ष्छीपट्टी, केथौरा गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। तथा समस्याओं का यथासंभव मौके पर निराकरण भी किया। वहीं कुछ समस्याओं का जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया। विधायक ने ग्रामवासियों को जर्जर सड़कों को शीघ्र बनवाने का आश्वासन दिया। वहां पर  प्रधान ललित तिवारी, पंकज तिवारी, संदीप, संगम मिश्र, सुनील यादव, सुरेश चौहान, विनोद मिश्रा,दयानंद मिश्रा उमेश तिवारी, दुर्गेश तिवारी, रणजीत सिंह, विनोंद तिवारी, अंबुज तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments