जौनपुर। हुसैनी फोरम के राष्ट्रीय संयोजक खान इक़बाल मधु ने कहा कि . यूपी शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज़वी द्वारा कुरान की आयतों को कुरान से हटाने की सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका इस्लाम धर्म के खिलाफ बड़ी साज़िश है , ये व्यक्ति इस्लाम दुश्मन ताकतों का एजेंट है । इसको शिया मुसलमानों के विश्व स्तर के धर्मगुरु आयतुल्ला उज़्मा सैय्यद अली सिस्तानी , आयतुल्ला उज़्मा सैय्यद अली खामेनाई शिया समाज से इसको निष्कासित कर चुके हैं , वसीम रिज़वी समाज में फसाद पैदा कर रहा है। खान इक़बाल मधु ने कहा कि भविष्य में इन पर विधिक कार्यवाही करने के लिए समाज के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से परामर्श किया जाएगा। कुरान तमाम मुस्लिमों के लिए सबसे पवित्र किताब है जिनमें सब कुछ अल्लाह का कलाम (ईश्वरीय वाणी ) है इसमें कोई आयत न बढाई गयी है ,न घटाई गई । ये विश्वास आम मुसलमानों के साथ साथ शिया मुसलमानों का भी है । ये यकीन से कहा जा सकता है कि शिया समुदाय के दुश्मनों विशेषकर इसराइल के इशारे पर वसीम जैसे लोग काम कर रहे हैं । जो शिया समुदाय को बदनाम करना चाहते हैं । इसलिए हुसैनी फोरम इंडिया तमाम देशवासियों से ये आवाहन करता है कि ऐसे व्यक्ति का वहिष्कार किया जाना चाहिए । जो समाज को तोड़ना चाहता है ये देश की सुरक्षा के लिए खतरा है ।
0 Comments