Recent Tube

header ads

22 रजब कूंडे की नज़र में एक दूसरे घर पंहुचकर लोगों ने भाईचारे का परिचय दिया:एएम डेज़ी।Don News Express

"22 रजब कूंडे की नज़र में एक दूसरे घर पंहुचकर लोगों ने भाईचारे का परिचय दिया" - ए, एम, डेजी
जौनपुर 
22 रजब को इमामे जाफर सादिक़ की नज़रो नियाज़ के मौक़े पर मुसलिम बाहुल्य इलाक़ों विशेषकर मुफ्ती मोहल्ला , मख्दूम शाह अढन , पान दरीबा , बलुआघाट , सिपाह ,कटघरा  में चहल पहल नज़र आयी लोगों ने भाईचारे का सबूत देते हुई एक दूसरे घर पहुँचकर मीठे पकवान और  अन्य व्यंजनों को खाया । देश की खुशहाली और अमन की दुआ की इस मौके पर शिया_ सुन्नी मुसलमानों के अलावा अन्य धर्मावालम्बी जिनकी मन्नतें पूरी हुईं उन्होंनें  भी नज़र में शिरकत की जिससे क़ौमी एकता मज़बूत हुई । शेख़ नूरुल हसन मेमोरियल सोसायटी चहारसू मख़्दूम शाह अढहन में नज़र का आयोजन किया गया जिसमें समाजसेवी वरिष्ठ नेता सैय्यद परवेज़ हसन , तहसीन अब्बास सोनी नासिर रज़ा गुड्डु , सैय्यद असलम नक़वी , शाकिर अब्बास , कुमैल , हसन रिज़वी उप निरीक्षक एस.आई मछली शहर इत्यादि  ने ए . एम डेज़ी के घर पहुँच कर नज़र चखी और देश की खुशहाली के लिए दुआ की ।

Post a Comment

0 Comments