जौनपुर। पुलिस
 अधीक्षक राजकरन नय्यर ने जनपद की कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने हेतु 4 निरीक्षक व 2 उपनिरीक्षक के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन कर दिया। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार 
निरीक्षक दिग्विजय सिंह प्रभारी निरीक्षक चन्दवक से प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा, निरीक्षक विजय शंकर सिंह प्रभारी निरीक्षक खुटहन से प्रभारी निरीक्षक रामपुर, 
निरीक्षक वशिष्ठ यादव वाचक पुलिस अधीक्षक से प्रभारी निरीक्षक खुटहन, 
निरीक्षक सुधीर आर्या प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा से क्राइम ब्रांच,
 उपनिरीक्षक अश्वनी दूबे थानाध्यक्ष रामपुर से थानाध्यक्ष सिकरारा और 
उपनिरीक्षक अमरेन्द्र पाण्डेय वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सिकरारा से थानाध्यक्ष चन्दवक बनाये गये हैं।