Recent Tube

header ads

जौनपुर: पान विक्रेता संघ ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।Don News Express

जौनपुर पान विक्रेता संघ ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। जौनपुर पान विक्रेता संघ के अध्यक्ष विशाल चौरसिया की अगुवाई में पदाधिकारियों ने पान की दुकान खोलने के लिये मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव को सिपाह स्थित कार्यालय पर सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि हम लोगों का पान का व्यवसाय पुस्तैनी कारोबार है। पान की दुकान के जरिये हम अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। पूरे लॉकडाउन तक हमने सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया और आज भी उसका अनुपालन करते चले आ रहे हैं। पान की दुकान बंद होने से परिवार का भरण पोषण करना असम्भव हो गया है। पान विक्रेताओं का परिवार भूखमरी के कगार पर आ गया है। उन्होंने कहा कि जनपद के पान विक्रेता बेरोजगार हो गये हैं। उन्होंने पान के दुकानों को खोलने की मांग किया है। इस मौके पर महामंत्री आशीष चौरसिया, कोषाध्यक्ष चन्दन चौरसिया आदि मौजूद रहे।

जेएनपी फोटो- 01
जौनपुर के सिपाह स्थित कार्यालय पर राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते पान विक्रेता संघ के पदाधिकारी।
Don News Express Team).         (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755

Post a Comment

0 Comments