Recent Tube

header ads

संस्कार भारती जौनपुर द्वारा गुरु पूर्णिमा पर किया सम्मानित।Don News Express


जौनपुर संस्कार भारती जौनपुर द्वारा गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भगवान नटराज व माँ सरस्वती के चित्र पर माला और दीप प्रज्वलन कर दो कला गुरु श्री रविकांत जायसवाल चित्र कला और डिजिटल कला के ज्ञाता एवं डॉ नरेंद्र पाठक जी को अंगवस्त्रं और माँ सरस्वती का चित्र देकर सम्मान किया। संस्कार भारती, जौनपुर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने गुरु महिमा का गुणगान किया। गुरु ही जीवन का मार्गदर्शन होता है। वही हमें आगे जीने की कला सिखाता है। मंत्री ऋषि श्रीवास्तव ने कला गुरु का जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनकी विशेषता बताई।

इस कार्यक्रम में उपस्थित महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल ने कहा भारतीय परंपरा में गुरु पूर्णिमा का बड़ा ही महत्व है। हर क्षेत्र से जुड़े लोग अपने उस गुरू को याद करके गुरू शिष्य परंपरा को जीवंत करने की कोशिश करते हैं। एकल्व्य और गुरू द्रोण उदाहरण है। आज भी पारंपरिक रूप से शिक्षा देने वाले विद्यालय, संगीत और कला के साथ साथ आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग इस दिन अपने अपने गुरु को याद करते हैं और उनको यथा संभव अपनी ओर से भेंट देकर सम्मानित करने की कोशिश करते हैं।

इस अवसर पर महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल, अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, मंत्री ऋषि, कोषाध्यक्ष राजकमल, कमलेश जी, अवधेश जी, नवीन विश्वकर्मा, हर्षवर्धन, अरुण केशरी आदि लोग उपस्थित रहे।
 


Don News Express Team).         (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755

Post a Comment

0 Comments