सुइथाकला। प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के अनुक्रम में चलाये जा रहे वृहद वृक्षारोपण सप्ताह कार्यक्रम के अन्तिम दिवस पर स्थानीय गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर के परिसर में प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार पाण्डेय के संयोजन में पौधरोपण किया गया। वृक्षारोपण सप्ताह के समापन दिवस पर पौधरोपण के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार पाण्डेय ने उपस्थित शिक्षक/कर्मचारियों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वृक्षों से हीं प्रकृति एवं पर्यावरण दोनों का संरक्षण होता है।
वृक्षारोपण परिवेश को सुशोभित करने का सर्वोत्तम एवं सहज माध्यम है। वनों की कटाई से आज पक्षियों और जानवरों की विभिन्न प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर है। सम्प्रति जैव विविधता बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ अविनाश वर्मा,डॉ अवधेश कुमार मिश्र,सत्य प्रकाश सिंह, शिवमंगल सोनी आदि उपस्थित रहे।
Don News Express Team). (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755
0 Comments