Recent Tube

header ads

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला: जगदीश नारायण राय।Don News Express


भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला: जगदीश नारायण राय
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त: दिनेश यादव फौजी
कार्यकर्ताओं ने वितरित किया समाजवादी पार्टी का आह्वान पत्रक
जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा कादीपुर पौना में पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क कर समाजवादी पार्टी का आहृवान पत्रक लोगों में वितरित किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राय ने पार्टी का आह्वान पत्र देकर बेरोजगारी, मजदूरी, किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही गरीबों, बेरोजगारों के सच्चे हितैषी हैं। सपा शासन काल में प्रदेश में तेजी से विकास हुआ। इस समय प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। महंगाई से आम जनता परेशान है।
दिनेश यादव फौजी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। नौकरी के नाम पर युवाओं को धोखा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में सभी को सम्मान मिलना चाहिए। समाजवादी पार्टी भाजपा की भय, भ्रम और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता मेवालाल यादव, अनिल यादव फौजी, सभासद विकास यादव, जनता यादव, अवधेश यादव, मूलचन्द गुप्ता, मनोज गौड़, ओमप्रकाश चौबे, धरमवीर यादव, विनोद यादव, राजेश यादव पुजारी, पिंटू यादव, प्रेमचंद यादव, रामदवर, रामबचन, काशी, रामअवध, कमलेश, लकी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments