Recent Tube

header ads

डीजल पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।Don News Express

बक्शा(जौनपुर) ---केंद्र सरकार द्वारा बार-बार डीजल पेट्रोल के कीमतों में किए जा रहे बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेसियों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ प्रभात विक्रम सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर के महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए देवराज पांडेय ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार विकास के हर मोर्चे पर फेल हो गयी है। बेतहाशा बढ़ती महगाई के कारण आम जनता परेशान हो गयी है।
अध्यक्ष डॉ प्रभात विक्रम ने संबोधित करते हुए कहा कि लगातार बढ रही डीजल पेट्रोल कीमतो से लोग मुसीबत में पड गये है।सरकार जल्द से जल्द बढ़ी कीमतों को वापस ले ।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयशंकर दुबे जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गये है, आये दिन हत्यायें,लूट,बलात्कार हो रहे है। सरकार अपराधियो पर अंकुश लगा पाने में विफल हो गयी है। राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि कानपुर में अपराधियो द्वारा मारे गये आठ शहीद सैनिको की घटना से योगी सरकार की पोल खुल गयी।
प्रयागराज जिले के एक ही परिवार के चार लोगो की हत्या से पूरा प्रदेश हिल गया है।
अंत मे डॉ प्रभात विक्रम सिंह ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया ।। इस मौके पर चंद्रजीत गुप्ता,बबलू गुप्ता,राजेन्द्र यादव,सत्यम मिश्रा,के ड़ी शेख ,मनोज बिन्द राजा, मुन्ना यादव,आदि लोग मौजूद रहे।Don News Express Team).         (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755

Post a Comment

0 Comments