उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में आज कानपुर में विकरू गाँव में हुयी मुठभेड़ में घायल जांबाज पुलिसकर्मियों से मिलकर उनकी हौंसला अफजाई की और हालचाल लिया।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के साथ साथ विधानमंडल दल की नेता श्रीमती अनुराधा मिश्रा ‘मोना’ जी, पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री श्री आर के चैधरी जी आदि शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने घायल पुलिसकर्मियों आश्वत किया कि कांग्रेस पार्टी उनको त्वरित न्याय दिलाने का काम करेगी और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी ।
0 Comments