Recent Tube

header ads

पत्रकार राहुल सिंह के श्वसुर का निधन, साथियों ने दी श्रद्धांजलि।Don News Express

पत्रकार राहुल सिंह के श्वसुर का निधन, साथियों ने दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। वाराणसी के पत्रकार राहुल सिंह के श्वसुर शिक्षक इंद्रबलि सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही शिक्षा एवं पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गयी। जनता इंटर कालेज बरसठी में प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार त्रिपाठी एवं प्रबंधक अजय त्रिपाठी की संयुक्त अध्यक्षता में रविवार को एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षक इंद्रबलि सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर शिक्षक सत्य प्रकाश सिंह, शंभूरतन उपाध्याय, रवींद्र कुमार दीक्षित, श्रीराम, नीरज दूबे, विजय कुमार मिश्रा, राजेश उपाध्याय, सुरेश त्रिपाठी, ऋषिराज सिंह, उमेश दुबे, भानु प्रताप सिंह, विनय प्रकाश दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रीय सहारा कार्यालय जौनपुर में ब्यूरो प्रभारी सै. हसनैन कमर दीपू की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। इस दौरान सभी पत्रकार साथियों ने शिक्षक इंद्रबलि सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार हिम्मत बहादुर सिंह, मेराज अहमद, सै. अफरोज कमर, राजन मिश्र, अंकित जायसवाल मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments