Recent Tube

header ads

छात्रा को भगाने के आरोप में चार के विरुद्ध अपहरण सहित बिभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज।Don News Express

छात्रा को भगाने के आरोप में चार के विरुद्ध अपहरण  सहित बिभिन्न धाराओं में का मुकदमा दर्ज     मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर ।स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक आठवी की छात्रा को भगाने के आरोप में छात्रा के पिता की तहरीर पर मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने चार के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा मंगलवार को दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी । इस सम्बन्ध में छात्रा के पिता ने मुंगराबादशाहपुर पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया मेरी पुत्री 30 जून को खाना खाने के बाद घर मे सोई थी गांव के चार लोग आए और मेरी पुत्री को लेकर चले गए और गायब कर दिए । सूचना मिलते ही हरकत में आयी मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने दबाव बनाया तो 4 जुलाई को छात्रा  अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचकर थाने आयी और आप बीती बतायी । मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने नारायनडीह निवासी सावन सिंह पुत्र सभाजीत सिंह , रोहित पुत्र बजरंगी , सुशील पुत्र बेनी यादव व रोहित पुत्र छोटेलाल यादव के विरुद्ध धारा 363 , 376 , 5।6
पास्को व 3।2।5 एससी एस टी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जौनपुर भेज दिया । समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हो सकी ।

Post a Comment

0 Comments