Recent Tube

header ads

जौनपुर:धर्मापुर में सीडीओ के न आने पर बीडीओ ने की समीक्षा।Don News Express


धर्मापुर में सीडीओ के न आने पर बीडीओ ने की समीक्षा

●कायाकल्प योजना में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

धर्मापुर, जौनपुर।

धर्मापुर ब्लाक सभागार में मंगलवार को ब्लाक के ग्राम सचिवों, प्रधानों और परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक कर कायाकल्प योजना की समीक्षा सीडीओ अनुपम शुक्ल के किसी कारणों से नहीं आ पाने पर बीडीओ शकुंतला सिंह ने की। 
बीडीओ ने कायाकल्प योजना के तहत अधूरे पड़े कार्यों को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि उच्चाधिकारियों का आदेश है कि लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जायेगी।
   बीडीओ मनरेगा रामनिहोर सरोज ने विद्यालयों में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत व रिबोर तत्काल कराने और बालक व बालिका शौचालय का निर्माण कराने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग के एसडीओ मैनेजर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय का बिजली कनेक्शन 5530 रुपये में होगा। 
    बैठक में एडीओ पंचायत लालजी राम, रामश्री, प्रभारी बीईओ संजय यादव, चन्द्रशेखर गुप्त, फूलचंद कन्नौजिया, प्रमोद कुमार, अरविंद यादव, राजेश, रजनीश पांडेय, सरिता मौर्या, बाबूलाल, स्वतंत्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
Don News Express Team).         (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755

Post a Comment

0 Comments