*लखनऊ*
सीएए, एनआरसी प्रदर्शन में रिक्शा चालक को 21 लाख की नोटिश देना कानून से खिलवाड़
सपा लड़ेगी रिक्शा चालक की कानूनी लड़ाई
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में असहमति की आवाज उठाना अपराध हो गया है। लोकतंत्र में सत्तादल जितनी महत्वपूर्ण भूमिका विपक्ष की भी होती है। लेकिन भाजपा एकाधिकारवादी मनोवृत्ति से चलती है। अपने खिलाफ विरोध प्रदर्शन उसे नागवार गुजरता है। यहां जारी एक बयान में यादव ने कहा कि लखनऊ में एक गरीब रिक्शेवाले से 21 लाख 76 हजार रुपये के जुर्माने की वसूली की नोटिस देना कानून के साथ खिलवाड़ है। सीएए और एनआरसी के विरोध में लखनऊ में हुए प्रदर्शन के दौरान अपने रिक्शे पर बैठाकर किसी को लाने के इल्जाम में मोहम्मद कलीम को पहले जेल भेजा गया फि र 21 लाख 76 हजार रुपये से ज्यादा की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का जिम्मेदार बताकर उससे वसूली की कार्रवाई शुरू हो गई। गरीब के पास 21 लाख रूपये नहीं मिले तो उसे फि र जेल भेज दिया गया। यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस रिक्शा चालक की कानूनी लड़ई भी लड़ेगी और इसकी मदद भी की जाएगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मोहम्मद कलीम अपनी पत्नी नर्गिस के साथ जानकीपुरम सेक्टर-2 में ईदगाह के पास झोपड़ी बनाकर रहता है। मोहम्मद कलीम के बच्चे नहीं है। पति-पत्नी पहले सुदामा बस्ती हनुमान सेतु के पीछे नदी के किनारे रहते थे। बाढ़ के कारण उन्हें वहां से हटना पड़ा। जब सीएए, एनआरसी का प्रदर्शन हुआ था तो यह खदरा में दरगाह के पास किराये के मकान में रहता था।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, गरीबों, नौजवानों के हर अधिकार को छीन लेना चाहती है। वह दमन के सहारे विरोध की आवाज कुचलने का तानाशाही रवैया अपना रही है। अमीरों की भाजपा सरकार ये जान ले कि गरीब के पास अगर इतना होता तो वो आपके झूठे मुकदमों की सच्ची वसूली के खिलाफ उल्टा ठोकू सत्ता पर ही मुकदमा ठोक देता।
*मुख्यमंत्री ने सत्ता संरक्षित आपराध और अन्याय में प्रदेश को नम्बर एक बनाया:अखिलेश*
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते हुए कहा उन्होंने सत्ता संरक्षित अपराधों में नम्बर एक और अन्याय में प्रदेश को नम्बर एक पर ला दिया है। आज उत्तर प्रदेश विकास नहीं बल्कि नकारात्मक वजहों से जाना जाने लगा है। यादव ने कहा कहा कि प्रदेश रोजगार विनाश में नम्बर एक, कोरोना की धीमी जांच में नम्बर एक, किसानों की बदहाली में नम्बर एक, बीमार स्वास्थ्य सेवाओं में एक, गड्ढा युक्त सडक़ों में नम्बर एक, जातिगत भेदभाव में नम्बर एक, खराब शिक्षा में नम्बर एक और अन्याय में भी नम्बर एक है। उन्होंने कहा कि किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। किसानों को प्रधानमंत्री फ सल बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है, वे बीमा कम्पनी के छलावे के शिकार है। खड़ी फ सल को अन्ना पशु बर्बाद कर रहे हैं। बिजली कटौती से खेतों में बुवाई के काम में बाधा पड़ रही है। बाजार में बिचैलियों की वजह से सब्जियों के दाम ब ढ़ गए हैं। यादव ने कहा कि देश में पहले से ही बेरोजगारी चल रही है। कोरोना काल में इसमें और ज्यादा वृद्धि हुई। श्रमिक अभी भी अंधेरे में भटक रहे हैं। ऊपर से कुवैत में अप्रवासी कोटा विधेयक आने के बाद 8 लाख भारतीय बेकार होंगे। वे वापस आ सकते हैं। ऐसे में देश के अन्दर इनके लिए रोजगार की व्यवस्था करना कठिन होगा।
0 Comments