मारपीट में घायल युवक की मौत
बख्शा(जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में बीते मंगलवार को मामूली विवाद में चले ईंट पत्थर में घायल युवक की शुक्रवार की शाम इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ देर रात्रि मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दिया। उक्त गांव निवासी 30 वर्षीय धर्मेन्द्र चौहान एवं पड़ोसी सोनू चौहान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के साथ मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में सोनू पथ्थर से धर्मेन्द्र के शिर पर वार कर दिया। परिजन घायल को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले गए जहां बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल ले गए आराम न होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। शव लेकर थाने पहुँचे परिजनों ने आरोपी सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस शव को पीएम हेतु भेज दिया। देर रात्रि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
0 Comments