*शिया डिग्री कॉलेज के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने पौधारोपण किया*।
पौधारोपण अभियान*2020 पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग,उ०प्र० द्वारा *मेरा वृक्ष,मेरा भविष्य* अभियान के अंतर्गत,जिला प्रशासन जौनपुर के साथ सहयोग करते हुए कार्यक्रम समन्वयक, डॉ० राकेश कुमार यादव एवं नोडल अधिकारी, डॉ० अजय विक्रम सिंह,राष्ट्रीय सेवा योजना,पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर एवं शिया डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ० सादिक रिजवी के मार्गदर्शन एवं पौधशाला से उपलब्ध कराए गए विभिन्न किस्मों के पौधों को राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अवधेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा शिया कॉलेज परिसर वनस्पति उद्यान, शाही किला रोड,अटाला मस्जिद एवं स्टेशन रोड क्षेत्रों में विशेषकर फलदार,औषधिक एवं अन्य उपयोगी पौधे विशेषकर आम, अमरुद,अर्जुन,आंवला,सहजन,जामुन,नीम,जामुन,सागौन, शीशम इत्यादि रोपित किए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी, डॉ० अवधेश कुमार मौर्य ने पौधारोपण एवं हरे वृक्षों की सुरक्षा के लिए सभी को शपथ दिलवाई एवं इनके जीवन उपयोगी महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सब का नैतिक कर्तव्य है कि पौधारोपण अभियान द्वारा इस धरा को हरा बनाये,जिससे की जीवन के अनुकूल पर्यावरण को प्राप्त करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत निर्माण अभियान को सार्थक किया जा सके। इस पौधारोपण अभियान में सहयोगी श्री रामआसरे,श्री आसिफ अली,श्री मक्सुद अली खान के साथ वॉलिंटियर्स राहुल चौरसिया,आंचल मौर्या,तृप्ति मौर्या,आयुष यादव,शिवम मौर्य इत्यादि का विशेष योगदान रहा।
0 Comments