थानागद्दी, जौनपुर।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ की मौत हो गई। सुबह गांव के पूर्वी छोर पर मृतक की लाश मिली। पुलिस को बिना सूचित किए परिजनों ने लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। वही घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
क्षेत्र के भीतरी गांव में रविवार की रात घर से निकले 45 वर्षीय दिवाकर मिश्र जब सुबह घर वापस नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए। सुबह होने पर जब दिवाकर के छोटे भाई पद्माकर मिश्र शौच के लिए गए तो नदी किनारे गांव के पूर्वी छोर पर उन्होंने दिवाकर की को अचेत अवस्था में देखा। परिजनों को सूचना देने के बाद उनको घर पर उठा कर लाया। एक चिकित्सक को बुलाया और चिकित्सक ने दिवाकर को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया हर कोई घटना से अवाक है। मृतक की पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए हुए लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर के गांव-गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं मृतक नशे का आदी था वह रात में कई लोगों के साथ घर से निकला था।
0 Comments