मड़ियाहूं ।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गौहर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में अधेड़ की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौहर गांव में गुरुवार की शाम नंदलाल गौतम 55 वर्ष अपने पुत्र वीरेंद्र गौतम 30 वर्ष के साथ मकान के आगे लगा टीन का पत्रा पानी से बचाव के लिए ठीक कर रहे थे तभी उनके पट्टीदार प्रसिद्धि गौतम और बेटा मूलचंद गौतम आकर काम रोकने लगे काम न रुकने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हल्का पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस को प्रसिद्धि ने मुकदमे के कागजात दिखाए पुलिस ने जमीन के स्टे की बात कहकर नंदलाल को कोतवाली आने की बात कहकर मौके से चली आई पुलिस के जाते ही दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी इसी बीच मारपीट हो गई जिसमें नंदलाल के सर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे पुलिस कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है।Don News Express Team). (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755
0 Comments