Recent Tube

header ads

आकाशी बिजली के चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत। Don News Express


आकाशी बिजली के चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत

 जलालपुर जौनपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के तुल्लापुर गांव में गुरुवार के दिन मे लगभग 3 बजे आकाशी बिजली की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी । प्राप्त जानकारी के अनुसार सभाजीत पाल उम्र 58 वर्ष पुत्र श्री पाल निवासी तुल्लापुर घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में गाय चरा रहे थे । तभी वर्षा होने लगी और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हे  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर ले आए जहां पर डाक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गयी।पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोष्टमार्टम हेतु भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments