उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी ने निर्देश दिए कि प्रदेश में जी0आई0 (भौगोलिक संकेतक) उत्पादों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समेकित रूप से जी0आई0 उत्पादों की ब्राण्ंिडग, मार्केटिंग के माध्यम से निर्यात को बढ़ावा देने तथा समस्याओं के समाधान व अनुश्रवण के लिए राज्य स्तर पर एक इम्पावर्ड कमेटी के गठन का प्रस्ताव तैयार कर सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त किया जाये।
मुख्य सचिव ने यह निर्देश आज लोक भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में वाराणसी परिक्षेत्र तथा प्रदेश में समेकित रूप से जी0आई0 उत्पादों की समस्याओं के समाधान, ब्राण्डिंग तथा मार्केटिंग के माध्यम से निर्यात को बढ़ावा दिये जाने के सम्बन्ध में वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से दिये। उन्होंने कहा कि जनपद वाराणसी में जी0आई0 उत्पादों के मार्केटिंग एवं ब्राण्डिंग हेतु ‘मिशन जी0आई0 बनारस’ का गठन किया जाये, जिसमें राज्य सरकार के प्रतिनिधि के साथ-साथ भारत सरकार के प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाए। वाराणसी मण्डल में जी0आई0 उत्पादों से सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण हेतु मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में माॅनिटरिंग कमेटी भी गठित की जाये। उन्होंने जनपद वाराणसी में जी0आई0 उत्पादों हेतु निर्माणाधीन फैसिलिटेशन सेन्टर के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिये। 
श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी ने अन्तर्राष्ट्रीय बाजार एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के जी0आई0 उत्पादों की मांग को बढ़ाने हेतु आधुनिक पैकेजिंग और डिजाईनिंग पैटर्न का उपयोग किया जाये, इसके लिये एक्सपर्ट की भी मदद ली जाये। उन्होंने कहा कि डिजाईनिंग और पैकेजिंग सेन्टर लगाने के इच्छुक सेवाप्रदाताओं को विभाग द्वारा नियमानुसार सहायता उपलब्ध करायी जाये तथा जनपदों में काॅमन फैसिलिटी सेन्टर्स का निर्माण भी कराया जाए। 
मुख्य सचिव ने कहा कि आगामी 01 अगस्त से सोशल डिस्टेसिंग नियमों का पालन करते हुए जनपदों में आर्टिजन्स और वीवर्स को सम्बन्धित क्षेत्र के एक्सपर्ट के द्वारा प्रशिक्षित किया जाये। इस कार्य में आवश्यकतानुसार यूपी0 इन्स्टीट्यूट आॅफ डिजाइन का भी सहयोग लिया जा सकता है। आर्टिजन्स एवं वीवर्स को नियमित प्रशिक्षण के लिये एक प्रशिक्षण कैलेण्डर तैयार किया जाये। उन्होंने कहा कि जी0आई0 उत्पादों को अन्तर्राष्ट्रीय, देश एवं प्रदेश स्तर पर प्रसिद्धी प्रदान किये जाने हेतु इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराकर लोगों को जी0आई0 उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में जागरूक किया जाए। 
उल्लेखनीय है कि भौगोलिक संकेतक एक संकेत है, जो कि उत्पाद विशेष के निश्चित भौगोलिक उद्गम क्षेत्र को दर्शाता है। यह भौगोलिक उद्गम क्षेत्र ही वहां पर उत्पादित होने वाले उत्पाद के विशिष्ट गुणों का निर्धारण करता है। सम्बन्धित वस्तु की गुणवत्ता, प्रतिष्ठा अथवा अन्य विशिष्टतायें अनिवार्य रूप से अपने भौगोलिक मूल के कारण होती हैं। 
बैठक में अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु श्री नवनीत सहगल एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।Don News Express Team).         (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755