Recent Tube

header ads

जिलाधिकारी ने दिया हाईस्कूल की छात्रा को 5000 रूपये का चेक।Don News Express


जौनपुर  25 जून 2020
जिलाधिकारी ने दिया हाईस्कूल की छात्रा को 5000 रूपये का चेक
         जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा छात्रा अंकिता यादव पुत्री डॉ0 राजीव कुमार को सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा-2019 में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन स्वरूप 5000 रूपये का चेक प्रदान किया। अंकिता यादव सेंट जेवियर इंटर कॉलेज, मड़ियाहूं की छात्रा है जिन्होंने 2019 की बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं है। अगर उन्हें अवसर मिले तो वह हर क्षेत्र में परचम लहरा सकती है। उन्होंने सभी अभिभावकों से बेटियों को आगे बढ़ाने तथा उच्च शिक्षा दिये जाने की अपील की।
          जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि 2019 की इंटर तथा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 5000 रूपये दिए गए हैं जिससे लड़कियों को आगे पढ़ने का प्रोत्साहन मिल सके। चयनित 60 छात्राओं के खाते में 5000 रूपये एनईएफटी के माध्यम से मार्च माह में भेजे जा चुके हैं।
                                                          -------Don News Express Team).         (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755
                                  

Post a Comment

0 Comments